देश में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली: देश में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक भारत में कोरोना के मामले शनिवार तक बढ़कर 5755 हो गए हैं, जिसमें केरल का सबसे बुरा हाल है। वहीं, देश में बीते 24 घंटे में 391 सक्रिय मरीजों की बढ़ोतरी हुई।
किस राज्य में कितनी मौत
देश में बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं जनवरी से अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है। मृतकों में 18 मरीज महाराष्ट्र के थे, जिनमें से 17 अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, जिससे यह सबसे अधिक मौतों वाला राज्य बन गया। केरल में भी कोविड-संबंधी कारणों से 12 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में 7 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में 2 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में 9 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 2 लोगों तो राजस्थान में 1 की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 2 तो बंगाल में 1 की मौत हुई है।