तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान रद्द
अहमदाबाद, 17 जून - तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान रद्द कर दी गई है। यह वही मार्ग है जिस पर पहले भी एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होने वाला था। लंदन में इसके पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया था। पिछले दो दिनों में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी खराबी देखी गई है। सबसे पहले एयर इंडिया 19315 (हांगकांग से दिल्ली) में संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के बीच में ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एक फ्लाइट को कोलकाता में रोकना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।