राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है - सीएम नायब सिंह सैनी

पंचकुला, 17 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने INLD नेता अभय सिंह चौटाला के बयान पर कहा कि वे अपने कार्यकाल को तो याद कर लें, कैसा कार्यकाल था। लोगों ने भुगता है। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने पुलिस प्रशासन को खुली छूट दी है, राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है, अगर कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है तो हमने पुलिस से कहा है कि आप सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।

#राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है - सीएम नायब सिंह सैनी