बालासोर और मयूरभंज में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, बचाव कार्य जारी

मयूरभंज (ओडिशा), 22 जून - ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण बालासोर और मयूरभंज जिले में बाढ़ जैसे हालात है। वहीं बाढ़ से कई घर भी प्रभावित है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नाव और रेस्क्यू टीमें लगाई गई हैं। साथ ही प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। 

#बालासोर
# मयूरभंज
# भारी बारिश
# बाढ़