मैं इस जीत के लिए लुधियाना के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं:हरपाल सिंह चीमा
लुधियाना, 23 जून- लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा की जीत के बाद पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं इस जीत के लिए लुधियाना के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। पार्टी के सभी नेताओं, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजीव अरोड़ा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। यह पार्टी, सरकार, हमारे काम, हमारी नीतियों की जीत है। आप 2027 में फिर से पंजाब में सरकार बनाएगी।
#हरपाल सिंह चीमा