एअर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी

नई दिल्ली, 31 जुलाई- एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी खामियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार को एअर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले टेकऑफ को रद्द कर दिया गया। 
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI2017 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और एहतियाती जाँच के लिए विमान को वापस ले जाया गया है। 

#एअर इंडिया
# विमान