ITBP के जवानों ने रांची में तिरंगा बाइक रैली निकाली
रांची (झारखंड), 11 अगस्त - हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ITBP के जवानों ने रांची में तिरंगा बाइक रैली निकाली। कमांडेंट ITBP 40 बटालियन तेजभान सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं। तीन दिन तक हमारे कार्यक्रम चलते रहेंगे। शहीद अल्बर्ट एक्का जिन्होंने 1971 के युद्ध में शहादत दी थी आज उनके सम्मान में हम यहां एकत्रित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#ITBP के जवानों ने रांची में तिरंगा बाइक रैली निकाली