पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया


नई दिल्ली, 15 अगस्त - मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधी थिडल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुडुचेरी पुलिस द्वारा दिए गए सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्वतंत्रता सेनानी उपस्थित थे।

#पुडुचेरी