यूपी:महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर भाजपा मुख्यालय में मनाई 


लखनऊ, 16 अगस्त - महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अन्य नेताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, "आज महारानी अवंती बाई लोधी का 194 वां जन्मदिन है...उन्होंने अंग्रेज़ों का डट कर मुकाबला किया दूसरे संग्राम में वह वीरगति को प्राप्त होने वाली पहली महिला थीं..."

#यूपी:महारानी अवंती बाई