इतिहास किसी के सोचने से नहीं बदलता:मनोज कुमार झा


नई दिल्ली, 16 अगस्त - NCERT ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। जिसमें भारत के विभाजन के लिए तीन प्रमुख व्यक्तियों- मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "इतिहास किसी के सोचने से नहीं बदलता, उसका पूरा संदर्भ होता है। आप कांग्रेस को नहीं, गांधी को गुनहगार मान रहे हैं। यही इनकी सोच है। कहते हैं न, ‘फलाने के हाथ में नारियल’। इतिहास इस तरह की छेड़छाड़ से नहीं बदलेगा। कुछ हासिल नहीं होगा। आप जनरेशन को खराब कर रहे हैं। आप सिर्फ नफरत की जुबान जानते हैं, नफरत की फसल बोने में माहिर हैं। लेकिन अब यह फसल इस देश में नहीं चलेगी।"

#इतिहास