सीऐटल के स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया 

सिएटल, 16 अगस्त - भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में, आज सीऐटल के प्रतिष्ठित 605 फुट ऊंचे स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया गया। यह पहली बार था जब किसी विदेशी देश का झंडा इस प्रतिष्ठित अमेरिकी स्थल पर फहराया गया।

सीऐटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता, सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल और शहर के नेतृत्व के अन्य चुनिंदा गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित थे।

भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने ट्वीट किया, "इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं! स्पेस नीडल पर सीऐटल के क्षितिज पर तिरंगा फहराना।"
इस स्मरणोत्सव को सीऐटल में एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि यह समारोह अमेरिका के प्रशांत उत्तर-पश्चिम में एक तकनीकी केंद्र के रूप में शहर की यात्रा को आकार देने में भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों के योगदान को दर्शाता है।

वाणिज्य दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग पहुंचे।

#सीऐटल के स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया