वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर भूस्खलन, 5 तीर्थयात्रियों की मौ.त

जम्मू, 26 अगस्त - वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर भूस्खलन हुआ है। इस दौरान 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। आपको बता दें कि कटरा के अधकवाड़ी स्थित इंद्रप्रस्थ रेस्टोरेंट के पास भूस्खलन के कारण कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और 10-11 घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार दोपहर रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन हुआ, जिसके कारण यह घटना घटी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई है।

भारी बारिश को देखते हुए, अधिकारियों ने अगले आदेश तक इस मार्ग पर तीर्थयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। जम्मू में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। 

#वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर भूस्खलन
# 5 तीर्थयात्रियों की मौ.त