मोदी के दौरे के बीच कांग्रेस ने नेहरू की भूटान यात्रा को याद किया


 

नयी दिल्ली,11 नवंबर  कांग्रेस ने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भूटान दौरे के बीच मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 67 साल पहले हुई इस पड़ोसी देश की यात्रा का उल्लेख किया और कहा कि यह दोनों देशों के विशेष संबंधों की दिशा तय करने वाली यात्रा थी।      कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने'एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री आज भूटान में हैं। 67 साल पहले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने भूटान की सबसे असाधारण यात्रा की थी। इंदिरा गांधी और जगत मेहता, नारी रुस्तमजी और आपा पंत जैसे कुछ अधिकारियों के साथ, नेहरू ने पहले बागडोगरा के लिए उड़ान भरी और फिर गंगटोक से नाथू ला तक उस सड़क पर चले जो अभी-अभी बनी थी। 

 

#मोदी