महिला आईपीएल 2026 - मुंबई ने 50 रनों से दिल्ली को हराया

मुंबई, 10 जनवरी - महिला आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर दिल्ली की कप्तान जेमीमा रॉड्रिग्ज ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पूरी टीम 19 ओवरों में 145 रनों पर आउट हो गई।

#महिला आईपीएल 2026 - मुंबई ने 50 रनों से दिल्ली को हराया