ये पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से बनकर सामने आया है:योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इस काल्पनिक बजट के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री जी को मैं धन्यवाद देता हूं। पिछले 11 सालों में हमने जो यात्रा तय की है उसकी बदौलत जो नीतियां तय हुई उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से उभरकर भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं... ये पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से बनकर सामने आया है। हर भारतीयों को अपने कर्तव्यों का एहसास कराने का भी बजट आग्रह कर रहा है..."
#योगी आदित्यनाथ

