जालंधर फगवाड़ा में जाम लगाने नहीं पहुंचे किसान

 

जालंधर कैंटोनमेंट, 2 फरवरी (पवन खरबंदा)- जालंधर कैंटोनमेंट के जमशेर इलाके में लगाए जा रहे बायोगैस प्लांट के विरोध में किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर की तरफ से दोपहर 12 बजे से जालंधर फगवाड़ा हाईवे जाम करने की कॉल के बाद एक घंटे तक उक्त संगठन का कोई भी किसान नेता मौके पर नहीं पहुंचा और न ही किसान धरना शुरू कर पाए। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं और सख्ती का माहौल है। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से जालंधर फगवाड़ा हाईवे आसानी से चल रहा है।

#जालंधर
#फगवाड़ा