खेमचंद शाम छह बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे
इंफाल, 4 फरवरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल के नेता वाई खेमचंद ङ्क्षसह बुधवार शाम छह बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। प्रदेश भाजपा ने यह जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह'लोक भवन में होगा, जहां सुबह से ही तैयारियां जारी हैं। भाजपा की मणिपुर इकाई ने'एक्स पर एक पोस्ट में कहा,''वाई खेमचंद सिंह का मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह आज यानी चार फरवरी 2026 को शाम छह बजे लोक भवन में होगा।' इसमें आगे कहा गया,''उनके अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य में स्थिरता और प्रगति का एक नया युग शुरू होगा।'
#खेमचंद शाम

