तरनतारन में लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने की खुदकुशी
तरनतारन, 9 फरवरी (हरिंदर सिंह) – तरनतारन के उस्मा लॉ कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे दोनों की मौत हो गई। लड़की की पहचान संदीप कौर (20) और लड़के की प्रिंस के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक लड़का और लड़की लॉ कॉलेज के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।
#तरनतारन

