जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर रसायन से भरे टैंकर में लगी आग 


जयपुर,9 फरवरी  जयपुर में सोमवार तड़के रसायन से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  उसने बताया कि घटना तड़के करीब पौने पांच बजे जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर रामचंद्रपुरा पुलिया के पास की है जब जयपुर की ओर जा रहे मिथाइल रसायन से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई, जिससे टैंकर का निचला हिस्सा जलकर खाक हो गया। पुलिस ने बताया कि चलते टैंकर में आग लगते देख राहगीरों ने चालक को आगाह किया, जिसके बाद चालक ने तुरंत टैंकर को पुलिया पर रोक दिया और नीचे उतर गया। सूचना मिलने पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।  

#जयपुर-अजमेर राजमार्ग