Bangladesh Election 2026 : शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज में क्रूड बम ब्लास्ट
बांग्लादेश में आम चुनाव के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना के गढ़ कहे जाने वाले गोपालगंज इलाके में आगजनी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि गोपालगंज सदर इलाके में क्रूड बम से हमला किया गया है। इस हमले में 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे हुई है। विस्फोट के बाद भी मतदान जारी है।
#Bangladesh Election

