10 साल पहले मुंबई में एक रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था - फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

दिल्ली, 19 फरवरी - #IndiaAIImpactSummit2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "नमस्ते। इस शानदार शहर में, इस शानदार देश में हमारा स्वागत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री जी, आपके द्वारा होस्ट किए गए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।" 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि 10 साल पहले मुंबई में एक रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था। कोई पता नहीं, कोई कागज़ात नहीं, कोई एक्सेस नहीं और आज वही वेंडर अपने फोन पर पेमेंट लेता है। 

#10 साल पहले मुंबई में एक रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था - फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों