खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी, व्यावसायिक स्थानों से घरेलू सिलेंडर किए ज़ब्त 

ऊना, 19 मार्च (हरपाल सिंह कोटला) - ऊना में खाद्य आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने शहर के बस स्टैंड के आस पास अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के तहत 4 घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त किए। इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध से उपजे गैस संकट की संभावना के मद्देनज़र सरकार द्वारा गैस की पर्याप्त मात्रा का दावा करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सप्लाई सुनिश्चित किए जाने का भरोसा दिया गया है और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर कुछ प्रतिबंध लगाया गया है । सरकार के इसी भरोसे को सुनिश्चित किए जाने के लिए विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त किए। विभाग ने व्यापारियों से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर प्रयोग किए जाने का आह्वान किया। विभाग ने आगे भी इसी प्रकार की छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहने का दावा भी किया। 

#खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी
# व्यावसायिक स्थानों से घरेलू सिलेंडर किए ज़ब्त