Delhi-NCR के Schools को ईमेल भेज बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में Bangladeshi arrest
गुरुग्राम (हरियाणा), 21 मार्च- साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूलों में बम होने की झूठी ईमेल भेजकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, जो पिछले करीब 9 सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रहा था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला 28 जनवरी का है, जब गुरुग्राम के कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इस सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
#Delhi-NCR के Schools को ईमेल भेज बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में Bangladeshi arrest

