भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं


पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं।
हम युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी की हमारी आपूर्ति प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और अन्य उत्पादों की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि भारत सरकार ने इस स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए कई स्तरों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

#भारत में पेट्रोल-डीजल