सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे - प्रधानमंत्री मोदी

पश्चिम बंगाल, 5 अप्रैल - कूच विहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी तक केंद्र की भाजपा सरकार ने हर प्रकार की मूल सुविधाओं बहनों तक पहुंचाई हैं। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया, लेकिन ये बहुत आवश्यक है कि देश के लिए होने वाले फैसलों में भी महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़े। इसलिए हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का कानून बनाया। पश्चिम बंगाल सहित देश भर की बहनों को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही इसका फायदा मिले अब ये सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसलिए सरकार ने 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र रखा है। माताओं-बहनों का ये हक 40 साल के लटका हुआ है। अब और ज्यादा देरी ठीक नहीं है। मैं कूच विहार से देश के सभी राज्यों को फिर भरोसा दिलाता हूं कि जिन भी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, उनको सीटों के विषय में कोई नुकसान नहीं होगा। सभी का फायदा ही होगा। सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। हम संसद में इस पर पक्का ठप्पा लगाना चाहते हैं कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ें ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिले।

कूच विहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतदान वाले दिन TMC के गुंडे आपको जितना भी डराएं, आपको कानून पर भरोसा रखना है। इस चुनाव में बंगाल से भय भागेगा। भाजपा की महाविजय से भरोसा जागेगा। मैं आपको भरोसा देता हूं, इस बार चुनाव के बाद इनके (TMC) पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा, चाहें कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, इस बार न्याय होकर रहेगा।

 
#सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे - प्रधानमंत्री मोदी