महिला आरक्षण संशोधन बिल आज संसद में पेश किया जाएगा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल- महिला आरक्षण एक्ट में संशोधन के लिए तीन बिल आज संसद में पेश किए जाएंगे। इन बिलों में 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन दिन का स्पेशल सेशन बुलाया गया है।
संशोधन बिल में लोकसभा MPs की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 तक सीटें होंगी। सीटों की सही संख्या तय करने के लिए डिलिमिटेशन भी किया जाएगा। महिलाओं के लिए 273 सीटें रिजर्व रहेंगी।
बिलों पर 16, 17 और 18 अप्रैल को चर्चा होगी। पहले दो दिन लोकसभा में 18 घंटे चर्चा होगी। संशोधन बिलों पर राज्यसभा में भी 10 घंटे चर्चा होगी। BJP और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने अपने MPs को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। बिल पास करने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत की ज़रूरत होगी।

