पूर्व डी.आई.जी हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर E D की रेड,जालंधर में स्थित घर में भी पड़ी रेड

 

जालंधर , 27 अप्रैल  भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला सहित चंडीगढ़ में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीमें पूर्व डीआईजी के 11 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। यह छापेमारी भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।
 जालंधर में दीप नगर में स्थित आवास पर ईडी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जा रही। यह छापेमारी नाभा और जालंधर के एक-एक ठिकानों पर, चंडीगढ़ के 2, लुधियाना के 5, पटियाला के 2 ठिकानों पर की गई है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

#पूर्व डी.आई.जी . हरचरण सिंह भुल्लर