सारण : सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत, पांच घायल
छपरा, 27 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग रविवार की रात दिघवारा के मानोपुर से शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव गडख़ा थाना क्षेत्र के झौवा बसंत लौट रहे थे। इस दौरान सैदपुर गांव के समीप ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार स्कार्पियो में टक्कर हो गयी। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान झौवा बसंत गांव निवासी किशन देवराम पत्नी की लालझरी देवी(48),स्व. राजेश्वरी मांझी के पुत्र बृजमोहन मांझी उर्फ सुखन (17) तथा स्व. जनक राम के पुत्र शंकर राम (60) के रूप में की गयी है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया।पुलिस अज्ञात स्कार्पियो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सं. प्रेम
वार्ता
नननन

