तेजस्वी यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर दिया बयान
पटना, 16 अप्रैल - बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व RJD नेता तेजस्वी यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा, "बड़ी चालाकी से परिसीमन को इसमें लाया गया है। दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। महिला आरक्षण पहले पारित हो गया और सर्वसम्मति से पारित हो गया, हमारी मांग थी कि 50% आरक्षण करिए लेकिन OBC महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए। लेकिन यह नहीं हुआ, इसे पास करने के बाद सरकार कहती है कि यह 2034 में लागू होगा, अगर यह करना था तो पहले क्यों नहीं किया? असल मुद्दा परिसीमन का है, सिर्फ दिखावे के लिए महिला आरक्षण आगे किया जा रहा है। इन्हें संविधान, लोकतंत्र को खत्म करना है इसलिए ये काम कर रहे हैं। RSS, भाजपा अपना एजेंडा लागू करना चाहती है, हम इसका विरोध कर रहे हैं।

