बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय-बिजेंद्र ने भी ली शपथ
बिहार को 24वां मुख्यमंत्री मिल गया। सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में भाजपा के किसी नेता मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली।
बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी सीएम रहेंगे।
बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इसके बाद अब बिजेंद्र यादव मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी मिलना उनके मुझ पर विश्वास का परिणाम है। बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर काम करेगी। उनका काम करने का तरीका अद्भुत था, और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। नए मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हम नीतीश कुमार जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

