IPL 2026: गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का दिया टारगेट
जयपुर, 9 मई - IPL 2026 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने गुजरात को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने तय 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। गुजरात के लिए ओपनर साई सुदर्शन ने 55 (36 बॉल) और कप्तान शुभमन गिल ने 84 (44 बॉल) रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 (20 बॉल) और राहुल तेवतिया 14 (4 बॉल) रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 4 (34 रन) और यश पुंज ने 4 (37 रन) 1-1 विकेट लिया।
#IPL 2026: गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का दिया टारगेट

