PM मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का किया उद्घाटन 

बेंगलुरु, 10 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नए बने ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी संगठन के 45वें वर्षगांठ समारोह और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन उत्सव में शामिल हुए। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दिव्य और भव्य ध्यान मंदिर का लोकार्पण हुआ है। जब संकल्प स्पष्ट हो तो हर प्रयास का सुखद परिणाम मिलता है। हम सभी कमल की छत्रछाया में है। उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी ने 45 साल पहले आर्ट ऑफ लिविंग का बीज बोया था। आज इसकी हजारों शाखाएं अनगिनत लोगों को स्पर्श कर रही हैं... सेवा पर्मों धर्म है। यह हमारे समाज का स्वभाविक चरित्र है। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी अभियान तब सफल होता है जब उसके साथ समाज की शक्ति जुड़ जाती है। ऐसे हर महत्वपूर्ण मिशन के लिए समाज की शक्ति को जागृत करना आवश्यक है। जब समाज सक्रिय हो जाता है, तब देश की सबसे बड़ी चुनौतियां का भी सामूहिक समाधान निकाला जा सकता है। 

#PM मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का किया उद्घाटन