अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर हनुमान गढ़ी में भारी भीड़
अयोध्या, 12 मई - उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ज्येष्ठ महीने के दूसरे मंगलवार के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बजरंगबली के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
#अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब
# ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर हनुमान गढ़ी में भारी भीड़

