कोयला खदान में गैस का बड़ा धमाका, 82 लोगों की मौत

बीजिंग, 23 मई- चीन के उत्तरी शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में गैस का ज़बरदस्त धमाका होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम को चांगज़ी शहर की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ, जहां धमाके के समय बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, खदान में लगभग 247 मज़दूरों के फंसे होने की आशंका है। आज सुबह, एजेंसी ने शुरू में आठ लोगों के मारे जाने और 38 के फंसे होने की रिपोर्ट दी थी, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। बचाव दल खदान के अंदर फंसे मज़दूरों तक पहुंचने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है।

#China
# Coal Mine Blast