RCB vs GT : आरसीबी ने गुजरात को दिया 255 रनों का लक्ष्य, 93 रन बनाकर नाबाद लौटे पाटीदार
धर्मशाला, 26 मई - कप्तान रजत पाटीदार की दमदार पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 255 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। आरसीबी के लिए पाटीदार ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रनों की पारी खेली जिससे टीम विशाल लक्ष्य देने में सफल रही।
#RCB vs GT : आरसीबी ने गुजरात को दिया 255 रनों का लक्ष्य
# 93 रन बनाकर नाबाद लौटे पाटीदार

