आईआरसीटीसी की ‘सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा’ 25 सितंबर से शुरू, 11 दिनों में सात ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

 

फिरोजपुर, 7 अगस्त (राकेश चावला): भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी ‘भारत गौरव विलासितापूर्ण वातानुकूलित पर्यटक रेलगाड़ी’ के माध्यम से ‘सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है। यह विशेष रेलगाड़ी 25 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 11 दिनों में मध्य प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर तथा त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी देवी मंदिर, बेट द्वारका, भालका तीर्थ, एलोरा स्थित कैलाश मंदिर तथा पंचवटी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।

#आईआरसीटीसी