बाल सुधार घर से दो कैदी फरार 

लुधियाना, 10 जनवरी - (परमिंदर सिंह आहूजा) - स्थानीय शिमला पुरी इलाके में गिल नहर पुल के नज़दीक स्थित बाल सुधार घर से आज प्रातःकाल 4 बजे के करीब दो बाल कैदी फरार  हो गए हैं। फरार हुए कैदियों में विशाल और यशवंत शामिल हैं। यह दोनों चोरी के मामले का सामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच जारी है।