रिश्वतखोर नगर निगम के कर्मचारी लुधियाना विजिलेंस द्वारा काबू 

लुधियाना, 11 जनवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो द्वारा नगर निगम के दो कर्मचारी को दो हज़ार रुपए रिश्वत लेते काबू किया गया है। काबू किये गए कर्मचारियों में अवतार सिंह और चरणजीत सिंह शामिल हैं। कथित आरोपियों ने लाली कुमार जैन नामी व्यक्ति से उसके घर का सिवरेज और पानी के कनेक्शन काटने की धमकी देकर यह रिश्वत हासिल की थी।