ब्रिटेन की6 महिला सैनिकों ने रचा इतिहास

लंदन, 22 जनवरी (मनप्रीत सिंह बधनी कलां) : ब्रिटेन की 6 महिला सैनिकों ने अंटार्कटिका को पार करके इतिहास रचा है। यह कार्य करने वाली वह दुनिया की पहली महिला टीम है। इस टीम ने 64 दिनों में 600 किलोमीटर का सफर तय करके अपना मिशन पूरा किया। टीम ने थीयेल पर्वत से अपना मिशन आरम्भ किया था और ब्रिटेन के समय अनुसार रविवार सुबह 10 बजे अपनी मंज़िल पर पहुंच कर अपना सफर पूरा किया। ब्रिटेन सेना की आईस मेडेन मुहिम द्वारा तैयार की इस टीम का नेतृत्व मेजर निक्स वेदरिल और मेजर नातालिया टेलर ने किया। दोनों मिल्ट्री अधिकारी रोयल आर्मी की मैडिकल यूनिट का भाग हैं, जिनके साथ मेजर सैंडी हैनिस, कैप्टन जेना बेकर, लैफ्टीनैंट जेनी स्टीफेंसन और सारजैंट सोफी माऊंटेन टीम का भाग बनी। मेजर टेलर ने कहा, ‘अन्तिम दिन में मैंने केवल खूबसूरत दृश्यों को अपनी आंखों में कैद किया। दो माह बाद मैं घर वापिस आई हूं परन्तु अटार्कटिका बहुत याद रहेगा।’ मेजर टेलर के अनुसार यह सफर समस्याओं से भरा था। माईनस 40 डिग्री सैल्सियस के तापमान के साथ लड़कर टीम ने नित्य करीब 43 किलोमीटर का सफर तय किया। चुनौती केवल इतनी नहीं थी। प्रत्येक सैनिक ने करीब 80 किलोग्राम का वज़न अपनी सलेस पर लदा हुआ था।