2024 में तमिलनाडु एक नया इतिहास रचने जा रहा है - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 27 फरवरी - प्रधानमंत्री ने कहा, " 2024 में आज तमिलनाडु की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि तमिलनाडु देश में विकास की राजनीति का, नई राजनीति का सबसे नया वाइब्रेंट सेंटर बनने जा रहा है। 2024 में तमिलनाडु एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जो ऐतिहासिक 'एन मन एन मक्कल' पदयात्रा आज पूरी हुई है वो इसका सबसे बड़ा सबूत है। मेरी लिए तमिल भाषा और तमिल संस्कृति बहुत विशेष रही है, संयुक्त राष्ट्र में मैंने जो तमिल कविता पढ़ी थी उसके बारे में विदेशों तक पूछा जाता है.....मैंने पवित्र सेंगोल को देश की संसद में सबसे ऊंचे स्थान पर स्थापित किया...तमिलनाडु से मेरा रिश्ता राजनीति का नहीं है ये रिश्ता दिल का है। जिन्होंने दशकों तक तमिलनाडु को लूटा, वो लोग बीजेपी की बढ़ती ताकत से घबराए हुए हैं। वो लोग झूठ बोलकर, जनता को आपस में बांटकर, लोगों को लड़वाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं।"