वित्‍त मंत्री अरुण जेटली आज पेश करेंगे आम बजट 

नई दिल्ली,01 फरवरी - वित्त मंत्री अरुण जेटली आज सुबह 11 बजे संसद में देश का बजट पेश करेंगे। यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्णकालिक बजट होगा, क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से यह बजट काफी उम्मीदों भरा है। वहीं देश में नई कर प्रणाली सेवा एवं वस्तु कर यानी जीएसटी लागू होने के बाद भी यह पहला बजट होगा। इसका असर भी इस बार साफ दिखाई देगा।