लुधियाना नगर निगम चुनाव के परिणाम : कांग्रेस ने 62 सीटें जीती 

लुधियाना, 27 फरवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना नगर निगम चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने सबसे अधिक 62 सीटों पर जीत प्राप्त की है। जबकि अकाली दल ने 11, भाजपा ने 10, लोक इंसाफ पार्टी ने 7, आम आदमी पार्टी ने 1 और आज़ाद उम्मीदवारों ने 4 सीटों पर जीत प्राप्त की है।