हिरण जैसी आंखों वाला सुपरहीरो टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर

टोक्यो, 28 फरवरी (एजैंसी) : नीली धारियों, हिरण जैसी आंखों और नुकीले कान वाला सुपरहीरो टोक्यो ओलंपिक 2020 का शुभंकर होगा जिसे जापान के स्कूली बच्चों ने चुना है। अभी इस शुभंकर का नाम नहीं रखा गया है। इसका चयन देश भर के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने तीन दावेदारों में से चुना है। बच्चों ने ए विकल्प चुना जो विशेष ताकतों वाला सुपरहीरो है। यह पत्थरों और हवा से बात कर सकता है और देखकर ही किसी भी चीज को हवा में उड़ा सकता है। इसे एक लाख से ज्यादा वोट मिले। पोकीमोन और हैलो किटी के देश जापान में शुभंकर को लेकर काफी क्रेज है।