कांची के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का आज होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 01 मार्च - कांची कामकोटि पीठ के शंकाराचार्य जयेंद्र सरस्वती के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई है। वैदिक विधि-विधान के साथ उनके पार्थिव शरीर को तैयार किया गया है। 82 साल की उम्र में शंकाराचार्य जयेंद्र सरस्वती का कल निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले साल से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। 

उनके अंतिम संस्कार में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी समेत दक्षिण की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे, हालांकि उनकी ओर से केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा शामिल होंगे।