देखो तस्वीरें: उस्ताद प्यारे लाल वडाली के निधन से वडाली भाइयों की टूटी जोड़ी, तीन बजे होगा संस्कार 

छेहरटा, 9 मार्च - (सुख वडाली) - कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत चुके उस्ताद प्यारे लाल वडाली का आज प्रातःकाल 69 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। उनका आज तीन बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस मौके पर उनके भाई उस्ताद पूर्ण चंद वडाली, भतीजे प्रसिद्ध गायक लखविन्दर वडाली रिहायश पर पहुंच चुके हैं।