वडाली भाइयों की टूटी जोड़ी, नहीं रहे उस्ताद प्यारे लाल वडाली

फगवाड़ा, 9 मार्च - (तरनजीत किनरा) - वडाली भाइयों की जोड़ी टूट गई है। उस्ताद प्यारे लाल वडाली का निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। उनका आज पैतृक गांव गुरु की वडाली (अमृतसर) में अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।