गुरू की वडाली छेहरटा में देर रात चली ताबड़-तोड़ गोलियां और ईंट-पत्थर

छेहरटा, 07 सितम्बर - (सुरिन्दर सिंह विर्दी) - पुलिस थाना छेहरटा के अधीन आते इलाका गुरू की वडाली में देर रात ताबड़-तोड़ गोलियां और ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार साजन पुत्र कुलजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलविन्दर सिंह दोनों निवासी बाबा बालक नाथ गोबिन्दपुरा गुरू की वडाली में किसी बात को लेकर बोबी और सनी उर्फ टली निवासी गुरू की वडाली नामक व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते बीती देर रात अपने 40-50 साथियों समेत हमसलाह होकर हथियारों के साथ लैस होकर हमला बोल दिया गया और ताबड़-तोड़ गोलियां चलाने के साथ जमकर ईंट-पत्थर और बोतलें भी चलाई गई। इस संबंधी पुलिस चौकी और थाना को भी सूचित किया गया पर काफी देर तक पुलिस न पहुंचने के कारण हमलावर गुंडागर्दी का नंगा नाच करते रहे। आखिर काफी देर बाद थाना छेहरटा और पुलिस चौकी गुरू की वडाली की पुलिस टीम और एसीपी पश्चिमी देवदत शर्मा अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सारी स्थिति का जायज़ा लेकर सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश दिए।