फैक्ट्री वर्कर द्वारा बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या 

लुधियाना, 14 मार्च - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - थाना बस्ती जोधेवाल के अधीन पड़ते इलाके सरियांस नगर में एक फ़ैक्टरी वर्कर ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के  उपरांत उसकी हत्या कर दी। आज प्रातःकाल लोगों ने जब झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा देखा  तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों ने सरियांस नगर में उक्त फ़ैक्टरी को घेरा हुआ है, जहां कि दोषी के छिपे होने संबंधी कहा जा रहा है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।