शादी में दहेज नहीं मिला तो पति ने दिया ट्रिपल तलाक

भोपाल,19 मार्च - मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला को उसके पति के द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर वालों ने शादी के वक्त उसे दहेज नहीं दिया था। जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल द्वारा शादी के दिन से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वहीं पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा शामिल हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।