कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा द्वारा मनोरथ पत्र जारी

कर्नाटक, 04 मई - भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने के पर सिंचाई परियोजनाओं के मद में डेढ़ लाख करोड़ रुपए आवंटित करने और राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों से लिये गए एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया। कर्नाटक भाजपा के प्रमुख और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में ‘श्वेत पत्र’ लाएगी।